अररिया, अप्रैल 7 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बरदाहा वार्ड संख्या 05 में अपने सगे भाई द्वारा ऑटो चालक भाई को चलती ऑटो में रोककर चाकू से गला पर वारकर हत्या का प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद लोगों ने घायल ऑटो चालक युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज कराने के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। वही मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जहां पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी युवक वरदाहा निवासी मो आलम पिता इजरायल बताया जाता है। वहीं घायल ऑटो चालक मो असलम बताया जाता है। नरपतगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मो असलम ऑटो चलाकर परिवार का जीवन यापन करता है। वह ऑटो लेकर मतनाजा जा रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.