गंगापार, अप्रैल 24 -- करछना-कोहड़ार मार्ग पर बरदहा की ओर आने-जाने वाले राहगीरों के लिए भीषण गर्मी में राहत भरी पहल देखने को मिल रही है। यहां प्रधान प्रतिनिधि बृजेश मौर्य और उमेश प्रताप मौर्य द्वारा कई वर्षों से जनकल्याण के उद्देश्य से अपनी दुकान के पास निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की जाती है। गर्मी के दिनों में सड़क किनारे दो घड़े रखकर राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता है, जिससे राहगीरों को काफी सहूलियत मिलती है। यह सेवा कार्य पिछले सात वर्षों से लगातार संचालित हो रहा है और स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.