बरदहा बांध के पुनरोद्धार का 70 फीसदी कार्य पूरा, विधायक ने किया जायजा
चित्रकूट, जून 28 -- चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर तहसील क्षेत्र में पाठा इलाके के बरदहा बांध में चल रहे पुनरोद्धार कार्यों का क्षेत्रीय विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह के साथ जायजा लिया। विधायक समेत ग्रामीणों ने बांध के गहरीकरण पर जोर दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बांध के गहरीकरण की कोई योजना नहीं है। बरदहा बांध का वर्ष 1984 में सिंचाई विभाग ने निर्माण कराया था। मौजूदा समय पर बांध के जरिए बहुत ही कम सिंचाई हो पा रही थी। फलस्वरुप सिंचाई विभाग ने सिंचन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से इसका पुनरोद्धार कराया है। अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम एसके प्रसाद ने अवगत कराया कि बांध की लंबाई 2.80 किमी एवं जल भंडारण क्षमता 7.532 मिलियन घन मीटर है। बांध के बाएं तरफ परासिन माइनर 4.850 किमी व द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.