चंदौली, जनवरी 13 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने से लेकर कच्चे मार्गों को पक्का किया जा रहा है ताकि ग्रामीण आसानी से आवागमन कर सकें लेकिन विकास खंड बरहनी के अंतर्गत बरठी कमरौर गांव के दलित बस्ती की ओर जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है। बारिश में बस्ती के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। ग्रामीणों ने कहा कि पक्का निर्माण नहीं होने से बस्ती के बाशिंदों को उसी कच्चे रास्ते से या काफी दूरी तय कर दूसरे रास्ते से आवागमन करने को लाचार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में इस कच्चे मार्ग से आने जाने में समस्या काफी बढ़ जाती है। कारण कि बारिश में इस कच्चे रास्ते में कीचड़, फिसलन आदि की समस्या पैदा हो जाती है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.