देवघर, अप्रैल 1 -- चितरा प्रतिनिधि कोलियरी क्षेत्र के बरजोरी गांव स्थित गौउर-निताय मंदिर सह ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का समापन बुधवार को कुंज भंग अनुष्ठान के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। समापन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया और श्री राधे-श्री राधे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान बीरभूम जिला अंतर्गत बोलपुर से आई पाला कीर्तन गायिका कृष्णा मंडल चौधरी ने मंगलवार रात्रि व बुधवार को पाला कीर्तन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनके द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की लीलाओं और भक्ति गीतों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। तीन दिनों तक चले धार्मि...