बरगढ़ घाटी में ट्रक पलटा, हाईवे में लगा रहा लंबा जाम
चित्रकूट, जुलाई 19 -- मऊ। थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे में शनिवार की आधी रात के बाद करीब दो बजे बरगढ़ घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है। ट्रक पलटने के बाद काफी देर तक हाईवे में जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रयास करते हुए जाम खुलवाया। इसके बाद आवागमन शुरु हो गया। प्रयागराज की तरफ से मऊ की ओर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में बरगढ़ घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। उस समय में ट्रक में केवल चालक ही सवार था। वह अंदर केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आनन-फानन ट्रक चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी मऊ भेजा गया। चालक को मामूली चोटें आई है। इधर ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो गया। दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.