आगरा, मई 3 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की। नवीन जैन ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पत्र में उन्होंने कई गंभीर सवाल उठाए। उनके अनुसार मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के बावजूद क्रूज को जल में उतारने की अनुमति देना लापरवाही दर्शाता है। यह भी पढ़ें- क्रूज हादसे के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग साथ ही उन्होंने पूछा कि हादसे के समय एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर क्यों नहीं पहुंच सकी...