बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- बरगाईन पईन : प्रशासन ने कसी कमर, कल हटाया जाएगा अतिक्रमण विशेष अभियान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रगति यात्रा के दौरान हटाने के लिए दिया गया था आवेदन, होगी कार्रवाई अतिक्रमण हटने से खेती किसानी में होगी सहूलियत फोटो : बरगाईन पईन : गिरियक प्रखंड का अतिक्रमित बरगाईन पईन। पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड के बरगाईन पईन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए 10 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने इसकी व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों में शामिल इस योजना को लेकर राजगीर अनुमंडल कार्यालय की गोपनीय शाखा ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिक्रमण हटने से किसानों को खेती किसानी करने में काफी ...