दुमका, अप्रैल 13 -- काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत फिटकोरिया गांव में सोमवार को एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। स्थानीय पुलिस ने गांव के पास स्थित एक बरगद के पेड़ से युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान फिटकोरिया निवासी जितेन हेम्ब्रम के रूप में हुई है। मृतक की बहन झूमा हेम्ब्रम के मुताबिक जितेन हेम्ब्रम का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व जितेन ने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया और उक्त महिला से शादी करने की इच्छा जताई। जिस महिला से जितेन शादी करना चाहता था, वह पहले से शादीशुदा थी, दो बच्चों की मां थी और दूसरे समाज से ताल्लुक रखती थी। यह भी पढ़ें- बोकारो के युवक का बगोदर में शव बरामद मृतक की बहन झूमा हेम्ब्रम ने बताया कि घर वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया था। परिजनों ने जितेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.