कटिहार, फरवरी 15 -- मनिहारी नि स प्रखंड परिसर में एक पुरानी बरगद के वृक्ष में एक नाग स्वरूप अद्भूत दृश्य दिखाई दिया। जिसको देखने वालों की लंबी भीड़ लग गई। लोग इसे आस्था से जोड़कर महाशिव रात्रि पर भगवन भोले नाथ का दर्शन मान रहें हैं। देखने वाले लोग इस अद्भूत नाग के स्वरूप का पूजा अर्चना करने लगे हैं। आस्था को मानते हुए महिलाओं ने चढ़ावा के रूप में नगदी दान कर रहे हैं। सामाज सेवी अंगद ठाकुर ने बताया कि बरगद का वृक्ष लगभग एक सौ वर्ष पुरानी है। इस वृक्ष के तने में नाग के स्वरूप का फन निकला हुआ है। यह वृक्ष प्रखंड के शिवमंदिर के सामने अवस्थित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...