बरगद का पेड़ सड़क पर गिरा, आवागमन बाधित
गिरडीह, मई 30 -- डुमरी। डुमरी-ईसरी मुख्य मार्ग पर वन विभाग कार्यालय के समीप शुक्रवार शाम बरगद का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरते ही मुख्य मार्ग पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की दुर्घटना घटी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से धीरे-धीरे सड़क से पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य किया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पेड़ गिरा, उस वक्त सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी। यदि उस समय यातायात ज्यादा रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद लोगों ने सड़क किनारे पुराने और जर्जर पेड़ों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.