बरगद काटने पर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पंडित जेएन महाविद्यालय परिसर में प्राचीन बरगद का पेड़ कटवाने के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिना वन विभाग की अनुमति के इसे कटवाया गया है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। डीएम को सौंपे ज्ञापन में जिला सह संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने कहा कि यह बरगद का पेड़ महाविद्यालय के अंदर था, जिसके नीचे बैठकर छात्र फाइल का काम और पढ़ाई करते थे। छात्रों का कहना है कि पेड़ से न तो महाविद्यालय के भवन को कोई नुकसान था और न ही उसे किसी हाथी ने खाया। राष्ट्रीय वृक्ष बरगद कटवाने के लिए वन विभाग की लिखित अनुमति जरूरी है। प्राचार्य ने अनुमति ही नहीं ली। कहा कि महाविद्यालय में अधिकतर पंखे नहीं चलते और कक्षाएं भी नियमित रूप से संचालित नहीं होतीं। पेड़ के नीचे बैठकर छात्र फाइल बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.