पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। सहायक पुलिस अधीक्षक को किसी व्यक्ति ने बरखेड़ा के एक मोहल्ला में एक व्यक्ति द्वारा जबरन अपनी पुत्री का बाल विवाह कराए जाने की शिकायत पत्र देकर बाल विवाह रूकवाने का अनुरोध किया गया था। सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस, महिला कल्याण विभाग की टीम, थाना पुलिस की सयुक्त टीम ने बरखेड़ा के एक मोहल्ले में बाल विवाह की शिकायत मिलने पर जांच की, तो मामला सही पाया गया। जांच करने पर पाया गया कि बालिका अभी नाबालिग है और बालिका ने अभी हाईस्कूल का एग्जाम दिया था। बालिका अभी और पढ़ना चाहती है, लेकिन उसके माता-पिता बालिका का बाल विवाह 20 अप्रैल 2026 को जनपद शाहजहांपुर के एक व्यक्ति के साथ करने जा रहे थे। विवाह की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। फिलहाल संयुक्त जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.