पीलीभीत, फरवरी 27 -- बरखेड़ा से गजरौला के बीच कटी पुलिया के निर्माण की वजह से वाहनों का डायवर्जन किया गया है। बदले हुए मार्ग से वाहनों को दस किमी. का चक्कर काटना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया कि गजरौला से बरखेड़ा जाने वाले भारी वाहन नगरा चौराहे से दायें मुड़कर पौटा कलां होकर बरखेड़ा की तरफ जाएंगे। वहीं बरखेड़ा से गजरौला जाने वाले वाहन भी पौटा से नगरा चौराहा होकर जाएंगे। बरखेड़ा से दौलतपुर, उगनपुर- सुहास होकर गजरौला जाने वाली सड़क से भारी वाहनों की आवाजाही पर अभी फिलहाल दो माह अवरोध रहेगा। बाढ़ के समय गांव प्रतापडांडी के पास कटी पुलिया के निर्माण की वजह से इन वाहनों का मार्ग बदला गया है। वाहनों को एक मार्च से 30 अप्रैल तक वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...