बरखेड़ा सीएचसी के संविदा चिकित्सक का वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट में पक्ष लेने का आरोप
पीलीभीत, जुलाई 5 -- बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एक संविदा मेडिकल ऑफिसर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मेडिकल परीक्षण के लिए लाए गए एक मुल्जिम की रिपोर्ट उसके पक्ष में तैयार करने की बात करते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। फिलहाल एमओआईसी ने जांच शुरु कर दी है। वायरल वीडियो में चिकित्सक के कक्ष में एक आरोपी बैठा है। उसे पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए लाई थी। दावा किया जा रहा है कि चिकित्सक मेडिकल रिपोर्ट पक्ष में करने की बात कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में बरखेड़ा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेश कुमार गंगवार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य आएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.