पीलीभीत, जून 26 -- पीलीभीत। बुधवार को सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 23 वर्षीय राहुल ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीन वर्षीय बालक और पैदल राहगीर का इलाज चल रहा है। मृतक के भाई मुनीष कुमार के मुताबिक बुधवार को मुसेपुर जयसिंह निवासी राहुल अपने तीन वर्षीय पुत्र ऋषभ के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में पैदल जा रहे सुरेंद्र कुमार से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों ही घायल हो गए। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर राहुल को बरेली ले जाते वक्त उस की मौत हो गई। मृतक की पत्नी कामनी के अलावा उसके दो छोटे बेटे हैं। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बेगूसराय के युवक की मौत थाना प्रभारी के मुताबिक कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...