पीलीभीत, जनवरी 30 -- बरखेड़ा। गांव पिपरिया भजा निवासी लाल बिहारी, भगवान दास, धर्मदास कस्बे में एक कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार शाम आ रहे थे। मसीत गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से बचने के चक्कर में बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार तीनों लोग खाई में जा गिरे। हादसे के बाद वहाँ राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सभी ने बाइक सवारों को बाहर निकला और एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ लाल बिहारी और भगवान दास की हालत गंभीर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.