पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के पौटाकलां गांव नरायनठेर में मंगलवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की स्पार्किंग से खेत में आग लग गई। आग झम्मन लाल पांडे के करीब पांच बीघा खेत में फैली। जिससे फसल का बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। किसान ने बिजली विभाग से ढीली और नीचे लटकी लाइनों को ऊंचा करने व मरम्मत की मांग की है। यह भी पढ़ें- हाइटेंशन लाइन से तीन बीघा फसल जली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...