पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। बरखेड़ा थानाक्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्याणपुर निवासी 45 वर्षीय देवदत्त का शव उनके ही कमरे में खून से लथपथ फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पडोसी पर हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का छोटे भाई आत्माराम ने बताया की उनके भाई देवदत्त अविवाहित थे। मिट्टी के बर्तन बनने का काम करते थे। अविवाहित होने के कारण देवदत्त उनके यहां ही भोजन करते थे। रात में कुछ दूर स्थित अपने कमरे में सोते थे। रविवार को भी भोजन के बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। सोमवार को सुबह जब उनके कमरे का गेट नहीं खुला, तो भाभी आरती ने खिड़की से अंदर झांकर देखा, तो देवदत्त का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। आनन फानन में जीने के सहारे कमरे में घुसे और फंदे से शव को उतरा। देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.