पीलीभीत, अगस्त 12 -- पीलीभीत। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल बरखेड़ा के मानसून गन्ना बुवाई के सीजन के अंतर्गत ग्राम परई में किसान राजीव चौहान के खेत पर आधुनिक एसटीपी विधि से गन्ने की पौध रोपाई का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक गन्ना संजीव राठी, एजीएम केन राहुल कुमार एवं कपिल शर्मा की उपस्थिति में एसटीपी विधि से तैयार गन्ने की पौध का खेत में रोपण कराया गया। मिल अधिकारियों ने पौध रोपाई की प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए किसान को पौध की उचित दूरी, खेत की तैयारी, सिंचाई एवं प्रारंभिक फसल प्रबंधन से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की। महाप्रबंधक गन्ना ने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक गन्ना उत्पादन तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...