बरखा रानी बरस-बरस कर क्यों कर रही हो मनमानी
रुद्रपुर, अगस्त 26 -- खटीमा, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर महिला काव्य मंच की ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कवयित्रियों ने सावन, शिवरात्रि और रक्षाबंधन पर आधारित कविताएं एवं गीत प्रस्तुत किए। गोष्ठी में महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय सचिव सीमा शर्मा रुड़की से और विशिष्ट अतिथि आशा बुटोला बागेश्वर से ऑनलाइन जुड़ीं। संचालन ऊधम सिंह नगर की अध्यक्ष सोनी यादव ने किया। कवयित्री हेमा परिहार ने गीत प्रस्तुत किया। सीमा मौर्य शैली ने सावन पर आधारित गीत सुनाया। सोनी यादव ने आधुनिक रक्षाबंधन पर कविता प्रस्तुत की। काव्य मंच की महासचिव एवं खटीमा की कवयित्री डॉ. नीलम पांडेय ने सावन पर गीत सुनाकर माहौल को काव्यमय बना दिया। तुलसी बिष्ट ने भी गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नीति सिंगल, श्वेता, अर्चना, लतेश चौधरी, ऊधमसिंह नगर की उपाध्यक्ष संजू चौधरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.