चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकुंडिया नदी में बाइक समेत दो लोग गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।जब की एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक 36 वर्षीय देवेंद्र बिरूवा मंझारी के रोलाडीह दीनासाइ गांव का रहने वाले थे ।उसकी पत्नी 30 वर्षीय सोंगा बिरूवा गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पति-पत्नी एक बाइक पर सवार होकर चाईबासा बिजली बिल जमा करने के लिए आए थे। बिजली बिल जमा करने के बाद दिन के लगभग 3,30 बजे दोनों बाइक से ही गांव वापस जा रहें थे। रास्ते में दोनों अचानक बाइक समेत बरकुनडिया नदी का रेलिंग को तोडते हुए नदी में गिर गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटना स्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने देवेन्द्र बिरूवा को मृत घोषित कर दिया।जोंगा बिरूवा का एक हाथ और...