रामगढ़, जुलाई 7 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना जंक्शन क्रू लॉबी में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कोडरमा के चीफ लोको इंस्पेक्टर बी चम्पीया को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए जिसमें दो मिनट का मौन धारण और उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में बरकाकाना और अन्य लॉबी के लोको पायलटो नें भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए अलारसा शाखा के संयुक्त सचिव राजीव रंजन ने कहा कि मृत्यु हम सभी लोको रनिंग के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति हैं। उनकी कमी को पूरा कभी नहीं किया जा सकता। वे एक मार्गदर्शन के साथ साथ जिंदादिल इंसान थे औऱ संदेहास्पद परिस्थियों में उनकी मौत कई सवाल खड़े करती हैं। उनकी पत्नी ने भी यही आरोप लगाया है कि वरीय मंडल विद्युत अभियंता के प्रताड़ना से तंग आकर उनके पति आत्महत्या ...