हजारीबाग, मार्च 17 -- इचाक प्रतिनिधि प्रखंड के बरकाकला गांव स्थित दुर्गा मंडप में रघुनाथ प्रसाद मेहता की ओर से अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में मनाई,खुटरा, बरका खुर्द,दरिया, रतनपुर गांव के कीर्तन मंडली ने भाग लिया। कीर्तन के बोल सीता राम की धुन पर मंडली के लोग झूमते रहें वहीं माहौल भक्तिमय हो गया। कीर्तन के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में शंकर पांडे एवं अभिषेक पांडे द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इस अवसर पर रघुनाथ प्रसाद मेहता एवं उनकी पत्नी सारो देवी ने विधिपूर्वक पूजा कर मां भगवती से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में संतोष प्रसाद मेहता, अनिल प्रसाद मेहता ,राजेंद्र प्रसाद मेहता, बसंत नारायण मेहता, रा...