हजारीबाग, अप्रैल 8 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरकनगांगो के पोषक क्षेत्रों में प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नामांकन अभियान चलाया गया। इस क्रम में हाथों में पोस्टर व बैनर लेकर छात्र-छात्राएं पंक्तिबद्ध होकर विद्यालय चलें अभियान के तहत नारा लगाते हुए पूरे पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से मिलकर अपने-अपने बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। अभियान में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजिका और सदस्य समेत छात्र-छात्राएं शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...