बरकट्ठा में हाथी ने अधेड़ को पटककर ले ली जान, अबतक चार लोंगो की हो चुकी है मौत
हजारीबाग, जुलाई 21 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरकनगांगो में हाथी ने एक अधेड़ को पटककर जान ले ली। यह घटना सोमवार के शाम की है। मंगलवार के सुबह में ग्रामीणों के ढूंढने पर मृतक बाबूलाल साव पिता स्व भीखन साव का शव मिला। बताया जाता है कि मृतक सोमवार के दोपहर में घर से जंगल से सटे खेत में धान के बिचड़े को देखने गया। शाम तक नहीं लौटने पर गांव के चार पांच युवकों के साथ उसका बेटा ढूंढने निकला। रात नौ बजे तक लोग ढूंढते रहे लेकिन पता नहीं चला। फिर सुबह में गांव के लोग ढूंढने निकले। तो देखा कि उसका शव पड़ा हुआ है। इधर वन विभाग दो दिनों से हाथी के आने का अनाउंसमेंट कर रहा था। हाथी के हमले में हुई मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोंगो ने डीएफओ को बुलाने की मांग और आश्रित को मुआवजा के साथ नौकरी देने की मांग को लेकर शव नहीं उठने दे रहे थे। वन विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.