बरकट्ठा में महिला चिकित्सक ड्यूटी से रहती हैं गायब, स्वास्थ्य मंत्री से होगी शिकायत
हजारीबाग, अप्रैल 16 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर मेहता ने कहा कि बरकट्ठा में सीएचसी में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा प्रभारी लेडी डॉक्टर रत्ना रानी कुंज ड्यूटी से गायब रहती हैं। वे सीएचसी कैंपस से बाहर हजारीबाग में रहती हैं। वे सप्ताह में दो तीन दिन ही आती हैं। इससे आधी आबादी के महिला रोगियों को सीएचसी में पदस्थापित महिला चिकित्सक का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीएचसी में पदस्थापित महिला चिकित्सक डॉ रत्ना रानी कुंज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर नियुक्त हैं। इसके बावजूद महिलाओं को महिला चिकित्सक से इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे सप्ताह में दो से तीन दिन ही सीएचसी में ड्यूटी पर आती हैं। उसमें भी वे केवल कार्यालय का कार्य करती हैं। ओपीडी में कभी कभी आधे एक घंटे के लिए बैठती हैं। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.