हजारीबाग, जून 8 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा बीडीओ रोशमा डुंगडुंग के पदोन्नति के बाद बीडीओ के रिक्त पद पर प्रभारी बीडीओ के रूप में बरही बीडीओ जयपाल महतो ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया है। मालूम हो कि बरकट्ठा बीडीओ रोशमा डुंगडुंग के पदोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण बरही अनुमंडल में अपर समाहर्ता के पद पर हो गया। बरकट्ठा में बीडीओ का पद रिक्त होने के कारण बरही बीडीओ को बरकट्ठा का अतिरिक्त प्रभार मिला है। प्रभारी बीडीओ के योगदान के मौके पर प्रधान लिपिक फनीनाथ भूषण, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक ठाकुर, एमओ अनुग्रह लकडा, लिपिक सरफराज अहमद, लेबर इंस्पेक्टर देवनाथ महतो, बीएफटी दिलीप कुमार, गुलजार अली, संतोष शर्मा, उमेश प्रसाद, संतोष कुमार समेत आदि लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनपद के खंड विकास अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन

हिंदी हि...