बरकट्ठा: हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला तो दूसरा हुआ घायल
हजारीबाग, जुलाई 4 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम केंदुआ थ्री निवासी रूपलाल यादव (50) को हाथी ने दौड़ाकर सूंड से लपेटकर पैरों से कुचलकर मार डाला। यह घटना शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे की बताई जाती है। बताया जाता है कि गांव से आधा किलोमीटर दूर केंदुआ कलहाबाद मार्ग पर चाय पकोड़े की दुकान नकसरी टांड़ के पास है। वहां मृतक अपने चार अन्य साथियों के साथ था। दो बड़ा और एक छोटा हाथी उस समय झिंगीबराय-गैयपहाड़ी जंगल से निकलकर आया। हाथियों को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। भागने के क्रम में हाथी ने मृतक रूपलाल को पकड़कर कुचल डाला। हाथियों ने इसके बाद तुर्कबाद होते हुए गैंड़ा पहुंचा। गैड़ा निवासी जविप्र दुकानदार युगल पासवान अपने घर के बाहर सोया हुआ था। हांथी ने उसे सूंड से दूर पटक दिया। वह उठा और जान बचाने में तो सफल रहा। लेकिन इस दौरान गिरने से उसका हाथ ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.