बोकारो, फरवरी 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। मेरा भारत युवा के तत्वावधान में शनिवार को पेटरवार से सटे कसमार प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल बरईकला में ज्ञान विज्ञान समिति के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समिति के मुख्य सचेतक नागेश्वर महतो ने विषय प्रवेश कराते हुए विज्ञान दिवस पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि आज का दिन वैज्ञानिक पद्धति से जीवन जीने की प्रेरणा देता है, इसमें देश के कर्णधारों को आगे आने की जरूरत है। कहा कि रूढ़िवादी परंपरा को समाप्त कर वैज्ञानिक विचार धारा को आगे बढ़ाना होगा, तभी समाज का उत्थान हो सकता है। मौक़े पर विद्यालय के 50 छात्र -छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आयुषी कुमारी प्रथम, एंजेल द्वितीय और प्रतिमा कुमारी ने तृतीय स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.