कानपुर, मार्च 1 -- सरसौल, संवाददाता। माफिया जहां चाहते हैं वहीं अवैध खनन कर लेते हैं। पुलिस व प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। लगातार नर्वल तहसील में एक के बाद एक अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला नर्वल तहसील की ऐतिहासिक बरईगढ़ झील का है। माफिया ने झील को खोदकर बड़े-बड़े गड्ढे बना डाले हैं। ठोस कार्रवाई न होने से साढ़ के मडेपुर निवासी अंकुर शुक्ला ने रविवार को नर्वल तहसील से मुख्यमंत्री कार्यालय तक पद यात्रा शुरू की है। मुख्यमंत्री से मिलकर वह शिकायत करेंगे और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। नर्वल तहसील के बरईगढ़ में लगभग 80 बीघे पर ऐतिहासिक झील है। माफिया ने झील व उसके आसपास भारी मात्रा में अवैध खनन कर डाला है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर 20 फरवरी को साढ़ के मडेपुर के अंकुर शुक्ला ने अवैध खनन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.