मेरठ, सितम्बर 23 -- फकरपुर कबता स्थित हाईस्कूल के छात्रों ने प्रकृति भ्रमण के दौरान बया पक्षी के घोंसले बनाने की अद्भुत तकनीक को करीब से देखा और समझा। विद्यार्थियों का दल पंडित जयदयाल के खेत में स्थित विशाल कटहल के पेड़ के पास पहुंचा। यहां एक ही पेड़ पर करीब एक हजार बया के घोंसले देखकर विद्यार्थी रोमांचित हो उठे। विज्ञान शिक्षक दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों को बया पक्षी के घोंसले की बनावट और उसके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि बया के घोंसले की संरचना में भार संतुलन और मजबूती जैसे कई ऐसे सिद्धांत दिखाई देते हैं, जिन्हें आधुनिक इंजीनियरिंग में भी महत्व दिया जाता है। भ्रमण के दौरान शिक्षिकाएं स्तुति शर्मा और निधि शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...