बयान के विरोध में विहिप ने फूंका पुतला
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- कायमगंज, संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद के गौरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के विरोध में मुख्य चौराहे पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता रविवार को जवाहरगंज स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के हालिया बयान के विरोध में उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उक्त बयान से हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने बयान की निंदा करते हुए ऐसे वक्तव्यों पर रोक लगाने और संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सह जिला गौरक्षा प्रमुख प्रदीप सक्सेना, तहसील संयोजक अनूप चौबे, अनूप सिंह सक्सेना, सनी शर्मा, अमित चंदन, डॉ. राजेश शर्मा, शिवमंगल कौशल, मयूर यादव, के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.