समस्तीपुर, मार्च 27 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज करा दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि अपहृता का चिकित्सकीय जांच और न्यायालय में बयान दर्ज करवाया गया। उसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे पति के घर भेजा गया है। घटना को लेकर युवती के पिता ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस अनुसंधान में कथित अपहृता वाला मामला प्रेम-प्रसंग का निकला है। दंपति ने कोर्ट मैरिज कर लेने की बातें न्यायालय में बताई और आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.