बयान : मुस्कान-साहिल की निशानदेही पर मिली थी लाश और खून से सनी चादरें
मेरठ, सितम्बर 2 -- मेरठ। सौरभ हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में सोमवार को कोर्ट को केस के पहले विवेचक कर्मवीर सिंह के बयान पढ़कर सुनाए गए। बताया गया कि विवेचक ने मुस्कान और साहिल की गिरफ्तारी साहिल के घर से ही की थी। दोनों की निशानदेही पर सौरभ की लाश नीले ड्रम से बरामद की गई थी। ये भी बताया कि दोनों हिमाचल प्रदेश से आने के बाद सीधे साहिल के घर पर ही रुके थे। सौरभ हत्याकांड में वादी पक्ष के अधिवक्ता विजय बहादुर ने कोर्ट में सोमवार को केस के पहले विवेचक कर्मवीर सिंह के बयान सुनाए। बताया कि 18 मार्च 2025 को साहिल के घर से ही पुलिस ने साहिल और मुस्कान की गिरफ्तारी की थी। दोनों 4 मार्च को हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे और 17 मार्च की शाम को वापस आ गए थे।बताया कि पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल किया था और खुलासा किया कि सौरभ की लाश नीले ड्रम में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.