बरेली, सितम्बर 8 -- दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराकर पति को जेल भिजवाना मृतका के दो भाई और उसकी मां को मंहगा पड़ गया। बयानों से मुकरने पर विशेष कोर्ट ने मृतका के भाई नसीम अहमद व वसीम अहमद और मां चंदा बी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। वही ठोस सबूतों के अभाव में विशेष कोर्ट ने आरोपी पति अली अहमद को दोषमुक्त कर बरी करने के आदेश दिये हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नसीम अहमद ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसने अपनी बहन सीमा का निकाह 8 अगस्त 2019 को मठ लक्ष्मीपुर निवासी अली अहमद के साथ किया था। निकाह के बाद पति अली अहमद, सास नाजिरा, जेठ सईद अहमद, रईस अहमद, वली अहमद और देवर मुन्ना व ननद रेशमा दहेज में तीन लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता सीमा को परेशान करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल...