कौशाम्बी, जून 25 -- कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई निवासी रामशंकर चौधरी ने बताया कि उसकी कुछ जमीन सैनी के गरई में भी है, जिसकी देखरेख के लिए अक्सर सिराथू होते हुए गरई जाना होता है। पीड़ित के मुताबिक, तीन जनवरी 2026 को उसे सिराथू में मंझनपुर के कोतारी निवासी सगे भाई विजय व अजय मिले। इन्होंने सिराथू स्थित अपना प्लॉट बेचने की बात कही। दूसरे दिन आरोपियों ने जमीन के कागजात दिखाए और बयाने के तौर पर 20 हजार रुपये ले लिए। बाद में पांच-पांच हजार रुपये की दो किस्तों में बहाने से दोबारा लिया। तय हुआ था कि 10 मार्च 2026 को प्लॉट का बैनामा किया जाएगा। निर्धारित तिथि को पीड़ित सिराथू पहुंचा तो आरोपी अपने दो अन्य भाइयों बृजेश चौरसिया, श्रीराम चौरसिाया व पड़ोसी संजीत कुमार के साथ उसे ज्ञानचंद्र निवासी सिराथू के घर लेकर गए। वहां बैनामाा करने से इनकार कर दि...