बम से हमला करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, जून 29 -- बड़ा बघाड़ा में युवक पर बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संगीता भारतीया की तहरीर के मुताबिक, उनके भतीजे वंशराज भारतीया पर मोहल्ले के ही रहने वाले कृष भारतीया ने अपने साथी फैजान गद्दी के साथ मिलकर 25 जून की शाम बम से हमला किया था, निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल बच गया। हमले में पास ही मौजूद एक लड़की को चोट आई थी। वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़िता संगीता का आरोप है कि 23 जून की रात भी आरोपी कृष भारतीया ने शराब के नशे में वंशराज के साथ गालीगलौज की थी। बम लेकर मारने को दौड़ाया था। संगीता का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.