बम से उड़ाने की धमकी में दो महिला समेत चार पर केस दर्ज
प्रयागराज, मई 31 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी सागर साहू के परिवर को बम से उड़ानें की धमकी दी गई। पुलिस ने सरपतीपुर गांव निवासी आशीष सिंह, गोलू सिंह व दीपा सिंह पत्नी आशीष और स्नेहा पत्नी गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। सागर साहू ने तहरीर में बताया कि 23 दिन पहले उसके पिता हरिश्चंद्र साहू के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। उस वक्त आरोपितों के विरुद्ध सरायइनायत थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोप है कि इसी बात से खुन्नस खाकर सोशल मीडिया पर पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी का वीडियो डाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.