प्रयागराज, मार्च 18 -- पीएमजी ऑफिस स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली, हालांकि जांच में सबकुछ सामान्य मिला। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्य पासपोर्ट कार्यालय को एक अज्ञात ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें प्रदेश के पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वहीं से प्रदेश के सभी पासपोर्ट कार्यालयों को ई-मेल के बारे में जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद बुधवार को सिविल लाइंस पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पीएमजी ऑफिस पहुंचकर चप्पे-चप्पे की जांच की। जांच के दौरान घंटों कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने बताया कि लखनऊ से आई सूचना पर पासपोर्ट कार्यालय की जांच कराई...