औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- दाउदनगर थानांतर्गत बम रोड से पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मार्ग से अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को पकड़ लिया, जबकि चालक पुलिस को देखते ही फरार हो गया। जब्त ट्रैक्टर पर लदे बालू के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर दाउदनगर थाना लाया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.