बरेली, फरवरी 16 -- गुलड़िया/आंवला। महाशिवरात्रि पर गुलड़िया की गौरीशंकर सिद्ध पीठ पर हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। यहां मेला लगाया गया, तहसील के अन्य मंदिरों और शिवालयों में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। रविवार को गौरीशंकर मंदिर के कपाट तड़के सुबह चार बजे भक्तों के लिए खोल दिए गए। इसके बाद जलाभिषेक करने वालों की लंबी लाइनें लग गईं। हरिद्वार और कछला से जल लेकर पहुंचे कावड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में पूजा करके पुजारी पंडित राम शुक्ला ने मंदिर के कपाट खोले, भक्तों ने जयकारों के साथ जलाभिषेक शुरू हो गया। एसडीएम विदुषी सिंह, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एडीएम पूर्णिमा सिंह, सीओ मीरगंज अजय कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने परिवार सहित किया रुद्राभिषेक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने गांव गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.