नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अमेरिका और ईरान के बीच करीब एक महीने से भी ज्यादा समय तक चली जंग में अमेरिका ने तेहरान पर खूब बम बरसाए। जहां एक तरफ अमेरिका और इजरायल ने मिसाइलें बरसा कर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई समेत कई शीर्ष नेताओं को मार गिराया, वहीं दूसरी तरफ ईरान के कई बुनियादी ढांचे भी युद्ध में तबाह हो गए। लेकिन ईरान ने इन सब के बावजूद अब तक पीछे हटने से इनकार किया है और समझौते के लिए भी नहीं मान रहा है। ऐसे में युद्ध को कई विशेषज्ञ अमेरिका के लिए एक सेटबैक मान रहे हैं। अब अमेरिका ईरान को झुकाने के लिए एक नई रणनीति बना रहा है। योजना यह है कि अब बमबारी के बजाय ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाकर उसे झुकाया जाए। अमेरिकी वित्त मंत्री ने हाल ही में इसके संकेत भी दिए हैं। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को वाइट हाउस में पत्रकारों से ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.