बुलंदशहर, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि पर्व पर रामघाट गंगा तीर्थ से पवित्र गंगाजल ले जाने को कांवड़ मेले का शुभारंभ हो गया। राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश के दूर-दूर इलाकों के शिवभक्त गंगा स्नान के बाद गुरुवार से अपने गंतव्य को कांवड़ भरकर ले जाने को चल पड़े। राजस्थान के शिव भक्त ले चले कांवड़ रामघाट गंगा तीर्थ से हर वर्ष लाखों शिवभक्त तीर्थयात्री महाशिवरात्रि से कई दिन पहले तट पर गंगा स्नान कर कावड़ में पवित्र गंगा नदी का जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करते हैं। मेला शुरू होते ही राजस्थान के भरतपुर, दौसा, अलवर, डींग दूर दराज के मथुरा और वृंदावन आदि क्षेत्र के शिव भक्त रामघाट गंगा तट पर पहुंचे और स्नान के बाद शिव भक्तों का कावड़ ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया। कांवड़ की सज गईं दुकान गंगातट पर कांवड़ की दुकानें सज गई तो प्रसाद और पूजा की सामग्...