बम-बम भोले के जयघोष से शिवमय हुआ तराई
पीलीभीत, अगस्त 25 -- पीलीभीत। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भोर होते ही शिवालयों के कपाट खुलने श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का गंगाजल, दूध, दही, घृत, शहद, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प से पूजन-अर्चन किया। भक्तों ने भगवान शिव से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। शहर के प्रमुख गौरीशंकर मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में तड़के चार बजे से ही भगवान शिव का अभिषेक शुरू हो गया। महिलाओं ने शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। बच्चों और युवाओं में भी सावन के अंतिम सोमवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.