बिजनौर, फरवरी 12 -- चंदक। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के पर्व के चलते बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। बम बम भोले के जयघोष ने कस्बा मंडावर व चंदक को शिवमय बना दिया। पुलिस व समासेवी संगठनों ने कांवड़ियों की सेवाकर पुण्य लाभ कमाया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिवभक्त कावडिये अपनी मंजिल की और बढ़ रहे हैं। भगवा पताकाओं और सजी हुई कांवड़ों के साथ बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर आस्था का अदभुत नजारा दिखाई दे रहा है। बम बम भोले, बोल भोले की बम, भोले पार्वती संग, जयघोष ने कस्बा चंदक मंडावर को शिवमय बना दिया। गुरूवार को थाना प्रभारी मंडावर सुमित राठी, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, नरेंद्र कुमार, हेड़ कांस्टेबिल विपिन चौहान, कपिल राणा ने शिवभक्तों पानी की बोतल व फल वितरित कर पुण्य लाभ कमाया। चंदक के व्यापारीयों की ओर से कोशिश बर्तन प्रतिष्ठान के ...