बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा कछला घाट
बदायूं, अगस्त 7 -- बदायूं, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए अब कांवड़ियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। दूसरे सोमवार के लिए बढ़ी संख्या में अब भोलेभक्त कछला गंगा घाट पर पहुंच रहे हैं। कछला गंगा घाट अब बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। कांवड़रूट पर सुबह से लेकर रात भर कांवड़िया बम-बम भोले के जयकारों के साथ कछला गंगा घाट पर पहुंचने के साथ ही कांवड़ भरकर अपने-अपने शिवालयों की ओर जा रहे हैं। इससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो चुका है। दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए बुधवार से ही दूर-दराज से आने वाले भोले भक्त कछला गंगा घाट की ओर रवाना हो रहे थे। गुरूवार को यह संख्या काफी बढ़ गई। पीलीभीत, बरेली, राजस्थान और मध्यप्रदेश से भोले भक्त आकर कछला घाट से जल भरकर अपने-अपने गंतव्य को रवाना होने लगे हैं。 यह भी पढ़ें- Badaun News: आज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.