बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा राजापाकड़ धाम
कुशीनगर, अगस्त 11 -- कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के राजापाकड़ धाम स्थित श्री जीतेश्वर शिव मंदिर परिसर में श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव, बम-बम भोले और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान जीतेश्वर शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।पहले दिन 501 कन्याओं के साथ निकाली गई जलयात्रा में रामायणकालीन बांसी नदी से लाए गए जल में 151 पवित्र नदियों का जल मिलाया गया था, जिसे सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया गया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बंदरा : भोले की फौज से पटा बाबा खगेशवरनाथ मंदिर जलाभिषेक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.