बदायूं, अगस्त 4 -- उसावां। सावन माह के पहले सोमवार पर उसावां कस्बे से होकर गुजरने वाले मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर निकले हजारों कांवड़िया पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। सोमवार को भोर से ही राजमार्ग पर कांवड़ियों की भारी आवाजाही बनी रही। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से हाईवे भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। भगवा वस्त्र धारण किए और हाथों में भगवा ध्वज लिए शिवभक्त उत्साह के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए। कई स्थानों पर डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर कांवड़िये झूमते और नृत्य करते हुए अपनी यात्रा जारी रखे रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस पूरे मार्ग पर मुस्तैद रही। प्रथम सोमवार के अवसर पर पूरे क्षेत्र में आस्थ...