रुद्रपुर, फरवरी 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर कांवड़ यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ियों का एक जत्था रविवार को रुद्रपुर से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने सभी कांवड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। बीती शाम वार्ड नंबर 9 स्थित शिव नगर मुक्तिधाम श्मशान घाट के समीप मंदिर में बड़ी संख्या में कांवड़िए एकत्र हुए। यहां पूजा-अर्चना के बाद बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िए हरिद्वार के लिए प्रस्थान कर गए। कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर महाशिवरात्रि के अवसर पर लौटेंगे और विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि सावन और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर से लाख...